जब दशकों पुरानी सहयोगी के पार्थिव शरीर को देखा तो फुट फुट के रो पड़े मोदी

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हो गया है | देर रात AIIMS में उनका निधन हो गया | सुषमा स्वराज को कार्डिएक अटैक आया था | उनके जाने से पूरे देश में गम का माहौल है | भारत सहित दुनियाभर के नेता सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दे रहे हैं | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे | पीएम मोदी ने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने के बाद परिवार से मुलाकात की | बेटी के सिर पर हाथ फेरा और हिम्मत दी | इस दौरान पीएम मोदी भावुक हो गए | उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े | पीएम मोदी ने सुषमा स्वराज के निधन को निजी क्षति बताया है |

पीएम मोदी ने सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल से बात की और उनको भी हौसला दिया | इसके बाद पीएम काफी देर तक सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर के पास खड़े रहे | उनके साथ उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू भी मौजूद रहे | बता दें कि सुषमा स्वराज सात बार सांसद रह चुकी थी | लंबे समय से उनकी तबीयत खराब थी | लिहाजा उन्होंने 17वीं लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया था |

सुषमा स्वराज पहली पूर्णकालिक विदेश मंत्री थीं, उनसे पहले इंदिरा गांधी ने पीएम रहते हुए ये पद संभाला था | मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी वह विदेश मंत्री थीं | उनका नाम भारतीय राजनीति में तेजतर्रार वक्ता के तौर पर जाना जाता था |

Related Articles

Back to top button