भारत में अब और तेजी से बढ़ने लगे कोरोना वायरस के मामले, 24 घंटे में रिकॉर्ड 8380 नए मामले दर्ज

पूरे भारत में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन कोरोनावायरस के आंकड़े बढ़ते ही जा रहे है। देश में लॉक डाउन 4 आज खत्म हो रहा है। ऐसे में देश में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। कल से देश में अनलॉक 1 शुरू हो रहा है। वहीं पिछले 24 घंटे में भारत में रिकॉर्ड 8380 नए मामले सामने आए हैं। यह अब तक 24 घंटे में सबसे ज्यादा मामले हैं।

कोरोना वायरस के 8380 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 193 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के मरीजों की तादाद 183143 पहुंच गई है। इनमें से 86984 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं, जबकि 89995 एक्टिव मामले हैं। कोरोना के कारण देश में अब तक 5164 लोगों की जान जा चुकी है। देश में कोरोना का रिकवरी रेट 47.8 फीसदी है। जो कि भारत के लिए एक अच्छी खबर है। हालांकि एक्टिव मामलों को देखा जाए तो भारत में एक्टिव मामले इतने ज्यादा है कि इस मामले में भारत ने इटली जैसे देश को भी पीछे छोड़ दिया है।

वही एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों का कोरोनावायरस टेस्ट हो चुका है। इसके बाद भारत में अब कोरोनावायरस के मामले दोगुनी तेजी से बढ़ रहे हैं। पूरे भारत में कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में मौजूद है। महाराष्ट्र में अब तक 65000 से भी ज्यादा लोगों में यह घातक वायरस फैल चुका है। वहीं महाराष्ट्र में कोरोनावायरस से 2000 से भी ज्यादा मौतें हो चुकी है। वहीं महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा कोरोनावायरस के मामले तमिलनाडु में मौजूद है। तमिलनाडु में अब तक 21000 से भी ज्यादा लोगों में कोरोनावायरस फैल चुका है। वही तमिलनाडु के बाद राजधानी दिल्ली का नंबर है। जहां कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

राजधानी दिल्ली में अब तक 18000 से भी ज्यादा कोरोनावायरस के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। राजधानी दिल्ली में अब तक 400 से भी ज्यादा लोगों की मौत इस घातक वायरस से हो चुकी है। दिल्ली में लगातार कोरोनावायरस के मामले कुछ दिनों से हजार से भी ज्यादा आए हैं। दिल्ली में लगातार कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button