भगवान देवनारायण की जयंती पर मिश्र एवं गहलोत की शुभकामनाएं

जयपुर ,  राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई नेताओं ने भगवान देवनारायण की जयंती के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


इस अवसर पर श्री मिश्र ने भगवान देवनारायण से सभी लोगों के जीवन में सुख-शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। श्री गहलोत ने लोकदेवता देवनारायण की जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री देवनारायण ने बेसहारा एवं दीन-दुखियों की सहायता की तथा एकता और भाईचारे का संदेश दिया। उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राजे ने इस मौके हार्दिक मंगलकामनाएं करते हुए कहा कि देवनारायणजी ने हमेशा बेसहारा एवं दीन-दुखियों की मदद की तथा सभी को शांति एवं सद्भावना का संदेश दिया।

ये भी पढ़े- सात दिवसीय खजुराहो नृत्य समारोह इस तारीख से होगी शुरूआत


पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भगवान देवनारायण के जन्मोत्सव पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और भगवान देवनारायण से देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की प्रार्थना की।


इस अवसर पर खेल मंत्री अशोक चांदना ने भी सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान देवनारायण ने प्राणी मात्र के कल्याण के लिए आजीवन समर्पित भाव से काम किया तथा समाज को भाईचारे एवं एकता का संदेश दिया।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने इस मौके सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए देव दरबार में सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली सदैव बनी रहने की कामना की।


उधर भगवान देवनारायण एवं भैरव बाबा मंदिर समिति के अध्यक्ष रवि शंकर धाभाई ने बताया कि भगवान देवनारायण जयंती का जन्मोत्सव आज शाम जयपुर में राष्ट्रीय एकता, एवं साम्प्रदायिक सद्भाव दिवस के रूप में बड़े धूमधाम एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button