किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी का मिशन पंजाब: SKM सहमत नहीं, आज फैसला करेगा

फतेहगढ़ साहिब से चुनाव उम्मीदवार घोषित किया;

किसान आंदोलन से जुड़े हरियाणा के किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी ने पंजाब में चुनावी ताल ठोक दी है। चढ़ूनी ने पंजाब की फतेहगढ़ साहिब सीट से सर्बजीत सिंह मक्खन को कैंडिडेट घोषित कर दिया। हालांकि इस घोषणा में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की सहमति नहीं बताई जा रही। उनका कहना है कि आंदोलन खत्म होने तक इंतजार करना चाहिए था। मंगलवार को ही SKM की मीटिंग हो रही है। जिसमें फैसले को लेकर भी मोर्चा अपनी राय स्पष्ट करेगा।

पार्टी का नाम नहीं, अमरिंदर पर भी निशाना
इस ऐलान के बाद गुरनाम चढ़ूनी ने किसी पार्टी का नाम घोषित नहीं किया है। उनका कहना है कि कुछ किसान संगठन उनका सपोर्ट करेंगे और कुछ सीधे तौर पर राजनीति में नहीं दिखेंगे। पंजाब चुनाव लड़ने के फैसले के बाद सीएम चेहरे पर चढ़ूनी ने कहा कि अभी इस बारे में कोई चर्चा नहीं की है। वो कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी बरसे कि अगर वह केंद्र सरकार से मिलते हैं तो किसानों के बारे में हुई बात को सार्वजनिक करना चाहिए।

दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन की अगुवाई कर रहे किसान नेता इस घोषणा से नाराज हैं

लगातार चुनाव लड़ने के पक्ष में चढ़ूनी
केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन चल रहा है। इसकी अगुवाई संयुक्त किसान मोर्चा कर रहा है। जिसमें पंजाब, हरियाणा और यूपी समेत अलग-अलग प्रदेशों के किसान संगठनों के मुखिया शामिल हैं। इसी में शामिल चढ़ूनी भी चुनाव लड़ने के पक्ष में हैं।

उनका कहना है कि किसानों को अपनी सरकार बना अपने लिए कानून और पॉलिसी खुद तैयार करनी चाहिए। वह इसे मिशन पंजाब का नाम दे चुके हैं। इसको लेकर एक बार संयुक्त किसान मोर्चा उन पर कार्रवाई भी कर चुका है।

आंदोलन के सियासीकरण के पक्ष में नहीं SKM
चढ़ूनी के उलट संयुक्त किसान मोर्चा आंदोलन के सियासीकरण के पक्ष में नहीं है। वह कई बार कह चुके हैं कि यह आंदोलन राजनीतिक नहीं है। इसलिए उनकी स्टेज पर किसी भी राजनेता को चढ़ने की इजाजत नहीं है। हालांकि भाजपा लगातार इसे कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों की शह बताती रही है। वहीं, किसान नेताओं पर भी राजनीतिक महत्त्वाकांक्षा के चलते आंदोलन को इतने वक्त तक जिंदा रखने के आरोप लगा रहे हैं।

लुधियाना में व्यापारियों ने बनाई थी भारतीय आर्थिक पार्टी
कुछ महीने पहले गुरनाम चढ़ूनी लुधियाना गए थे। वहां व्यापारियों के एक वर्ग ने वहां नई भारतीय आर्थिक पार्टी का ऐलान कर दिया। जिसमें चढ़ूनी को अगले पंजाब चुनाव के लिए पार्टी का सीएम चेहरा घोषित किया गया था।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button