सपा पूर्व विधायक कल्पनाथ पासवान बीजेपी में हुए शमिल

आज़मगढ़ का मेंहनगर विधानसभा आज़मगढ़ लोकसभा क्षेत्र में आता है, जहां लोकसभा उपचुनाव हो रहा है।

Former SP MLA Kalpanath Paswan joins BJP आज़मगढ़ : Azamgarh में 23 जून को लोकसभा का उप चुनाव होना है। उससे ठीक पहले बीजेपी ने समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। आपको बता दें आजमगढ़ की लोकसभा सीट सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोड़ने की वजह से खाली हुई है।

चुनाव में पार्टी छोड़ना दूसरी पार्टी पकड़ना ये आम बात है लेकिन मेंहनगर से सपा के मजबूत सिपाही कल्पनाथ पासवान ने आज भाजपा के केसरिया रंग से रंग गये। भारतीय जनता पार्टी में ज्वाइन करने के बाद पूर्व विधायक कल्पनाथ पासवान ने समाजवादी पार्टी पर दलित विरोधी का आरोप लगाया।

Former SP MLA Kalpanath Paswan joins BJP :-

आज़मगढ़ का मेंहनगर विधानसभा आज़मगढ़ लोकसभा क्षेत्र में आता है, जहां लोकसभा उपचुनाव हो रहा है। मेंहनगर के पूर्व विधायक कल्पनाथ पासवान जो सपा के कद्दावर नेता रहे है, आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के सामने भाजपाई हो गए।

ये भी पढ़ें – शर्मनाक : नवाबों के शहर में खाना देने गए डिलीवरी ब्वॉय को दीं गालियां, पीटा और मुंह पर भी थूका, जानें क्या है पूरा मामला

समाजवादी पार्टी से कल्पनाथ पासवान मेंहनगर विधानसभा से 2017 विधायक रह चुके है। इनका सपा को छोड़ना सपा के लिए बड़ी चोट साबित हो सकती है। इस समय चुनाव पर इसका बड़ा असर हो सकता है। कल्पनाथ पासवान के शामिल होने पर भाजपा के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने बताया कि सपा में भगदड़ मची है अखिलेश को जनता से कुछ कहने को नहीं है।

ये भी पढ़ें -बड़ी ख़बर : देश में चल रहे अग्नि विरोध के बीच सेना ने जारी किया “अग्निवीर” भर्ती के लिए पहला नोटिफिकेशन

Related Articles

Back to top button