फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की बढ़ी मुश्किलें, एक्ट्रेस पायल घोष करवा सकती है FIR दर्ज

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की मुसीबतें अब बढ़ती हुई नजर आ रहीं हैं। एक्ट्रेस पायल घोष ट्विटर पर अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद अब आज उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने वाली हैं। इसकी जानकारी खुद पायल के वकील नितिन सातपुते ने मीडिया से बात करने की दौरान दी।

पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर लगाया है ये आरोप – बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मुझे अनकंफर्टेबल फील करवाया। जो भी हुआ वो नहीं होना चाहिए था। कोई अगर तुम्हारे पास काम मांगने आया है तो इसका मतलब ये नहीं होता कि वो किसी भी चीज के लिए तैयार है। ये मुझे आज भी परेशान करता है। पायल घोष के सपोर्ट में उतरे BJP सांसद रवि किशन, कहा- कार्रवाई होनी चाहिए इसकी।

नितिन सातपुते ने कहा ‘पायल घोष ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का फैसला लिया है। हम सोमवार को ओशिवरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएंगे। हम पेपर वर्क कर रहे हैं। पायल ने खुद ये फैसला लिया है कि वो अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगी।’ लेकिन इसके बाद आरोपों को पॉलिटिक्स से जोड़ने पर भड़कीं पायल घोष ने कहा- मेरी जगह आपकी बहन या बेटी होती तोह…

लेकिन लेकिन इसके साथ ही अनुराग कश्यप ने इन अभी आरोपों को बताया बेबुनियाद बतया है।
इससे पहले फिल्म मेकर अनुराग कश्यप पर अभिनेत्री पायल घोष ने बीते शनिवार को यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया, जिसके बाद अनुराग कश्यप ने इन आरोपों को अपने खिलाफ साजिश करार दिया है। उन्होंने ट्वीट कर इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। अनुराग कश्यप ने ट्वीट कर लिखा, ‘क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते कराते इतना झूठ बोल गए की औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूंगा की जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।’

Related Articles

Back to top button