आज 3:30 बजे तय होगी दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख

दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं | चुनाव को लेकर पक्ष विपक्ष भी एक दुसरे के खिलाफ भाषण देता नज़र आ रहा है | वहीँ निर्वाचन सदन आज दिल्ली के विधानसभा चुनाव की तारीख तय करने वाला है | दिल्ली में कब से चुनाव शुरू होंगे और कब ख़त्म होंगे ये आज 3:30 बजे तय हो जाएगा |

दिल्ली में इस समय अरविन्द केजरीवाल यानी आम आदमी पार्टी की सरकार है | मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने 5 साल के काम की रिपोर्ट कार्ड भी जनता के सामने रख दी है | वहीँ बीजेपी केरजीवाल सरकार पर निशाना साध रही है | केजरीवाल सरकार जहाँ अपने काम गिनवा रही है | वहीँ बीजेपी सरकार AAP के काम को लेकर कमिया गिनवा रही हैं |

दिल्ली में बीजेपी को 21 साल से सत्ता नहीं मिली है | साथ ही बीजेपी झारखण्ड और महाराष्ट्र के चुनाव में भी हार गई | इस सब के बाद बीजेपी दिल्ली में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है | अब तक पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में रैली की है | वहीँ केजरीवाल सरकार को विशवास है की एक बार फिर दिल्ली में AAP सरकार आ रही है |

Related Articles

Back to top button