बहादुर सिंह की जयंती में यहा मची धुम

उत्तर प्रदेश में जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह राजनीति में ऊंचे पदों पर रहे, लेकिन उन्होंने सहजता सरलता और सादगी को अपने जीवन में अपनाया। वह गरीबों के मसीहा थे। राजनीति में उन्होंने विपक्षियों का भी सम्मान किया।
दूसरी ओर राष्ट्रीय सेवा योजना विश्वविद्यालय इकाई की ओर से परिसर में वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। तत्पश्चात गांधी वाटिका में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।

Related Articles

Back to top button