महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की जनादेश यात्रा के तीसरे चरण में विपक्ष के किले में बड़ी सेंध!

महाराष्ट्र में जल्द ही विधानसभा चुनाव (Maharashtra assembly elections) होने वाले है | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस(CM devendra fadnavis) ने अपनी महाजनदेश यात्रा शुरू कर दी है। यह यात्रा का तीसरा चरण है, जो अहमदनगर जिले के अकोले से शुरू हो चुकी है। यह यात्रा महाराष्ट्र के अहमदनगर,पुणे, कराड, कोल्हापुर, नासिक जिलों से हो कर गुजरेगी | यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में समाप्त होगी।

यात्रा के पहले दो चरणों में, मुख्यमंत्री ने विदर्भ, उत्तरी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों को कवर किया था

अब तीसरे चरण में, फड़नवीस 60 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे। इसके पहले दिन की महाजनदेश यात्रा अहमदनगर जिले में हुई । लोकसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस और एनसीपी के शीर्ष नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं। पूर्व विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल, राकांपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व मंत्री मधुकर पिचाड और उनके विधायक पुत्र भी भाजपा में शामिल हुए हैं और पार्टी को अहमदनगर जिले में बढ़त दिलाई है।

एनसीपी सांसद उदयनराजे भोसले भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं !

यात्रा पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा से भी गुजरेगी। अटकलें लगाई जा रही हैं कि सतारा से एनसीपी सांसद उदयनराजे भोसले भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उदयनराजे छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रत्यक्ष वंशज हैं। भोंसले ने हाल ही में मुंबई में सीएम से दो बार मुलाकात की है।

भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोलापुर में रैली के दूसरे चरण में भाग लिया। महाजनदेश यात्रा 19 सितंबर को नासिक में पीएम नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में समाप्त होगी।

संजय पांडेय ने भी इस महाजनादेश के दौरान “वर्सोवा बीच” की सफाई की

इसी के साथ महाराष्ट्र के राज्य सचिव संजय पांडेय ने भी इस महाजनादेश के दौरान “वर्सोवा बीच” की सफाई की | इस दौरान उनके साथ बॉलीवुड कलाकार रणदीप हुड्डा, अफ़रोज़ शाह और कई वोलंटियर भी मौजूद थे | जिन्होंने साथ मिलकर सफाई की |

संजय पांडेय ने ट्वीट कर सभी का शुक्रिया अदा किया है | साथ ही सभी के काम की सराहना भी की है | संजय पांडेय ने ट्वीट में लिखा है कि प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए | प्लास्टिक से पर्यावरण खराब होता हैं |

 

Related Articles

Back to top button