फिर एक साध्वी से हारे, दिग्विजय सिंह बेचारे, अब होंगे सन्यासी!

लोकसभा चुनावों में बीजेपी की जोरदार जीत रही है | हर तरफ बीजेपी छायी हुई है। वहीं कांग्रेस के पैरों तले ज़मीन खिसक गयी है | अमेठी में राहुल गाँधी की हार और भोपाल से दिग्विजय सिंह की हार ने पूरा पासा पलट दिया है | कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो गया है | दिग्विजय सिंह भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे और उन्हें साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने हरा दिया है |

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पिछले कई दिनों से गोडसे को देशभक्त कहने पर सुर्खियों में चल रही थी | नरेंद्र मोदी ने भी अपने बयान में कहा था की वह साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को माफ़ नहीं कर पाएंगे | इस सब के बावजूद भी प्रज्ञा ठाकुर भोपाल से जीत गयी है और दिग्विजय सिंह को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है | इससे पहले एक बार दिग्विजय सिंह उमा भारती के आगे हार गए थे तो उस समय उन्होंने राजनीति से संन्यास ले लिया था | जब दिग्विजय सिंह को उमा भारती ने हराया था उस समय उमा भारती हिंदुत्व की राह पकड़ कर चुनाव जीती थी | जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने 2019 लोकसभा चुनावों में हिंदुत्व राह पकड़ी थी लेकिन यह भी उनके काम न आई | उस समय तो दिग्विजय सिंह ने राजनीति से संन्यास ले लिया था, क्या अब फिर से संन्यास लेंगे दिग्विजय सिंह ?

Related Articles

Back to top button