बागपत सांसद सत्यपाल सिंह ने चलती ट्रेन में लगाया जनता दरबार, फिर जो हुआ

सांसद ने लोगों की जिन समस्याओं को सुना उनका निस्तारण कराने का भरोसा दिलाया

लखनऊ. बागपत से भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने लोगों की समस्या सुनने और निस्तारण के लिए अनोखी पहल की है। सांसद ने बुधवार को सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में जनता दरबार लगाया। रेल यात्रियों की समस्या सुनने के लिए सांसद ने 30 किलोमीटर तक पैसेंजर ट्रेन में सफर किया और सफर कर रहे यात्रियों से बात की। इस दौरान महिलाओं ने ट्रेन में सुरक्षा बढ़ाने, स्टेशनों पर शौचालयों की साफ सफाई और रुट पर नई ट्रेन चलवाने की मांग की। सांसद ने रेल डिब्बे बदल-बदल कर यात्रियों की समस्या सुनी। वहीं जब सांसद खेकड़ा स्टेशन पहुंचे तो जनता ने उनकी फूल बरसाकर स्वागत किया। साथ ही जन सुनवाई के बाद सांसद ने लोगों की जिन समस्याओं को सुना उनका निस्तारण कराने का भरोसा दिलाया।

यात्रियों ने उन्हें व्याप्त समस्याओं के बारें बताया

बता दे कि आज बागपत सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने लोगों से रूबरू होने के लिए रेलवे रूट का रुख किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन बड़ौत पहुंचकर उन्होंने निरिक्षण किया। यहां पर यात्रियों ने उन्हें व्याप्त समस्याओं के बारें बताया।  केवल एक टिकट खिड़की खुलने, ई-टिकट मशीन खराब पड़ी होने, टिकट आरक्षण ठप रहने, कैंटीन सुविधा ना होने और बनाए गए नए शौचालय पर हर समय ताला लटका रहने पर बागपत सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने स्टेशन अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था को तुंरत दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

सांसद ने दिलाया भरोसा

डॉ सत्यपाल सिंह शामली से दिल्ली जाने वाली 04466 डीएमयू ट्रेन में सवार हुए। ट्रेन के प्रत्येक डब्बे में सवार यात्रियों से उन्होंने रूबरू होते हुए समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान यात्रियों ने उन्हें कोरोना काल के समय बन्द हुई ट्रेनों का फिर से संचालन करने, गन्दे पड़े रहने वाले शौचालयों को ठीक कराने की मांग की। बागपत सांसद ने बड़ौत से खेखडा रेलवे स्टेशन तक का सफर यात्रियों के साथ करते हुए जनता दरबार के माध्यम से समस्याएं सुनी और जल्द सभी का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि ट्रेनों का बिगड़ा समय ठीक कराने, रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने, रैपिड रेल ट्रांजिस्ट सिस्टम को जल्द इस रूट पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button