अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मनाया ‘खजांची’ का जन्मदिन, फिर हुआ नोटबंदी का विरोध

नोटबंदी (demonetisation) के दौरान बैंक की लाइन में जन्मे खजांची नाथ का 2 दिसंबर को जन्मदिन होता है। हर साल की तरह इस साल भी समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने खजांची का जन्मदिन अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस (press conference) के दौरान मनाया। वही उस समय नोटबंदी का विरोध कर रहे अखिलेश यादव ने इस बच्चे का नाम खजांची रखा था।

आपको बतादे की अखिलेश यादव हर साल इस बच्चे का जन्मदिन मनाते है। इस बच्चे का जन्म कानपुर (Kanpur) के देहात में हुआ था | अखिलेश यादव उस वक्त उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री थे | वे नोटबंदी का विरोध कर रहे थे और इसी क्रम में उन्होंने इस बच्चे का नाम खजांची रख दिया था | अखिलेश यादव नोटबंदी को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसने के लिए हर साल 8 नवंबर को खजांची का जन्मदिन मनाते हैं | खजांची के दूसरे जन्मदिन पर अखिलेश यादव ने उसे एक घर गिफ्ट किया था |
वही उन्होंने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खजांची के साथ केक काटा और सभी सपा पार्टी के कायकर्ताओं ने बच्चे को आशीर्वाद दिया।

Related Articles

Back to top button