महाराष्ट्र में 72 लोगों में कोरोनावायरस की हुई पुष्टि, राज्य में अब 302 लोग संक्रमित

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस का कहर टूट पड़ा। कोरोना वायरस तेजी से महाराष्ट्र में फैल रहा है। हर दिन महाराष्ट्र में कोरोनावायरस संक्रमित लोग बढ़ रहे हैं। अब महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के 72 मामले सामने आए हैं। वही अकेली मुंबई में 59 मामले कोरोनावायरस के सामने आ चुके हैं। यह आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कुल 1117 कोरोनावायरस संक्रमित मामले आ चुके हैं। लॉक डाउन हो जाने के बाद भी भारत में कोरोनावायरस संक्रमित लोगों के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं।

बता दे कि आज महाराष्ट्र के राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि “महाराष्ट्र में #COVID19 के लिए 72 और व्यक्तियों के नतीजे पॉजिटिव पाए गए हैं, राज्य में कुल मामलों की संख्या 302 हो गई हैं। 59 मुंबई से, 3 नगर से, पुणे, ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, नवी मुंबई और वाशी वीरार से 2-2 मामले सामने आए हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमित लोग केरल में है जहां 248 कोरोनावायरस संक्रमित लोग हो चुके हैं। यह आंकड़ा केरल में भी तेजी से बढ़ता जा रहा है।

Related Articles

Back to top button