कांग्रेस में शामिल हुई वाईएस शर्मिला , थामा कांग्रेस का साथ

देश के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता श्री राहुल गांधी जी की उपस्थिति में वाईएस शर्मिला गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो गई है| शर्मिला जी ने कहा कि इस पार्टी ने भारत के लिए बहुत कुछ किया है | भारत की बुनियाद को बनाए रखा है|

 

बता देगी कांग्रेस में शामिल होने के लिए शर्मिला बुधवार रात को ही दिल्ली पहुंच चुकी थी और गुरुवार की सुबह ए आईसीसी मुख्यालय पहुंच ग‌ई | कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी में एक नया पद भी दिया जाएगा|

 

शर्मिला जी ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि हमारे देश में कांग्रेस आज भी सबसे बड़ी पार्टी है| इसने हमारे हमेशा भारत की सच्ची संस्कृति को बरकरार रखा है और भारत की बुनियाद का निर्माण भी इसी पार्टी ने किया है|

 

बता दे की शर्मिला अभी अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वाईएस राजशेखर रेड्डी की बेटी है| आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी की छोटी बहन है| और आपको बता दे की उन्होंने हाल में ही संपन्न हुए तेलंगना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन किया था|

Related Articles

Back to top button