योगी सरकार ने लोगों का खोया विश्वास, सरकार की विदाई तय- शिवपाल यादव

शिवपाल सिंह यादव ने गठबंधन को लेकर कही ये बात

लखनऊ: यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे पास आ रहा वैसे-वैसे सभी पाट्रियां जमकर तैयारियों में जुट गई हैं। इसी क्रम में पाट्रियों के बीच जुवानी जंग शुरु हो चुका है। वही प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन तय है। योगी सरकार ने लोगों का विश्वास खो दिया है। इसीलिए सरकार की विदाई तय है। प्रसपा प्रमुख एक वैवाहिक समारोह में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

महंगाई और किसान मुद्दे भाजपा को उखाड़ फेकेंगे

उन्होने कहा कि देश और प्रदेश के लोगों में भाजपा की साख पूरी तरह खत्म हो गई है। लोग अब भाजपा शासन से मुक्ति चाहते हैं। इसके लिए सभी विपक्षी पार्टियों को मिलकर मोर्चा खोलना चाहिए। शिवपाल यादव अपने गृहक्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने अपने बेटे प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव अंकुर के साथ आये थे। वहीं शिवपाल सिंह से सपा से गठबंधन के सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव देश की दिशा तय करने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश से भाजपा के सफाए के साथ ही केंद्र में भाजपा के पतन का मार्ग प्रशस्त होगा। महंगाई और किसान मुद्दे भाजपा को उखाड़ फेकेंगे।

इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। लोग महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। जाति-धर्म देख कर रिपोर्ट लिखवाई जा रही है। इन्होंने जनता को कभी नोटबंदी की तो कभी खाद की लाइन में खड़ा किया, उनका दुख नहीं देखा। अब मौसम बदल रहा है। यूपी को योगी नहीं योग्य सरकार चाहिए। सपा सरकार में किसानों को 300 यूनिट तक फ्री बिजली देंगे। वह गुरुवार को ललितपुर के गिन्नौट बाग में सभा में बोल रहे थे। विजय रथयात्रा लेकर पहुंचे अखिलेश ने कहा कि खाद की लाइन में किसानों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन सरकार को परिवार वालों के दुख-दर्द से कोई लेना-देना नहीं है। यह सरकार कहीं भी लीकेज नहीं रोक पायी। टीईटी का परचा भी लीक करवा दिया, इससे लाखों नौजवान परेशान हुए। बुंदेलखंड की गरीबी दूर नहीं हुई। सपा सरकार बनी तो किसानों के लिए दो फसलों का इंतजाम कर गरीबी दूर करेंगे।

भाजपा के लोग बस जीभ चलाकर झूठ है बोलते

अखिलेश ने कहा भाजपा के लोग बस जीभ चलाकर झूठ बोलते हैं और जीप चढ़ाकर किसानों की मारते हैं। उन्होंने कहा कि यह नई सपा है। इसमें सभी जातियों के लोगों की भागीदारी व सम्मान होगा। सरकार बनी तो जातीय गणना करायी जाएगी। आबादी के हिसाब से भागीदारी देनी पड़ेगी, इस भय से सरकार जातीय जनगणना से बचती आ रही है।

Related Articles

Back to top button