हिट एंड रन नए कानून पर ड्राइवरो ने क्या विरोध:

10 राज्यों में ट्रक -बस के ड्राइवर ने की हड़ताल, कई जगहों पर आना-जाना भी रुक गया है और पेट्रोल पंप पर लंबी कतारे लग गई

हिट एंड रन मामले के नए कानून पर ट्रक ड्राइवर ने विरोध में देश भर में वाहन चलाने से इनकार कर दिया है|

नतीजा यह है की जगह-जगह भारी वाहन सड़कों पर खड़े हो गए हैं इसके चलते पेट्रोल डीजल सब्जी जैसी आती आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही पर असर दिख रहा है|

एमपी राजस्थान के साथ-साथ अन्य 10 राज्यों से पेट्रोल पंप और डीजल पंप ड्राई होने की खबरें आ रही है| यहां पर लोगों की लंबी कटारे देखी जा सकती है| फल सब्जी दूध और अन्य कृषि के सामानों की सप्लाई पर भी बहुत बड़ा असर पड़ रहा है|

All India transport Congress के अध्यक्ष अमृतलाल मदान ने कहा,’ कि अभी ट्रांसपोर्ट ने हड़ताल करने की घोषणा नहीं की है| इस पर फैसला मंगलवार को दिल्ली में होने वाली बैठक में होगा अभी ड्राइवर खुद ही गाड़ियां छोड़कर उतर रहे हैं दूसरों को भी चलाने नहीं दे रहे हैं|

मध्य प्रदेश में ज्यादा असर दिख रहा है , इंदौर में करीब 900 बेस बंद

 

मध्य प्रदेश में ज्यादा असर दिख रहा है | मध्य प्रदेश में संगठन के पद अधिकारी विजय कालरा ने कहा प्रदेश में 6 लाख ट्रक है और डेढ़ लाख तक 2 दिन से खड़े हैं| औपचारिक ऐलान से स्थिति बिगड़ सकती है ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने कहा देश में 95 लाख ट्रक है 30 लाख से ज्यादा परिचालान नहीं हो रहा है|

Related Articles

Back to top button