Weather Update: उत्तर भारत में हीटवेव जारी तो दक्षिण में बारिश का अलर्ट..जानिए आज के मौसम का हाल

उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में भयंकर गर्मी पड़ रही है तो दक्षिण भारत में बारिश की संभावना है

Aaj Ka Mausam: इन दिनों पूरे उत्तर भारत दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, उड़ीसा, झारखंड, उत्तर प्रदेश में भयंकर गर्मी पड़ रही है और लू चल रहा है। भयंकर गर्मी से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, जहां उत्तर भारत में हीटवेव जारी रहेगा तो वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश हो सकती है।

जानें दिल्ली में मौसम का मिजाज

देश की राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां पर भयंकर गर्मी पढ़ रही है और लू चल रही है। आईएमटी के अनुसार पूरे महीने में दिल्ली वासियों को इसी तरीके से भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी से राहत मिलने को उम्मीद नहीं है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 से 48 डिग्री के बीच रह सकता है।

जानें उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

देश के उत्तरी राज्य उत्तर प्रदेश की करें तो यहां पर बादल छाए रहेंगे। ठंडी हवाएं चल सकती हैं और कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है। यूपी के पूर्वी ज़िलों गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती,महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, वाराणसी, बहराइच, प्रयागराज, गोंडा और अयोध्या में न्यूनतम तापमान22 24 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि पश्चिमी जिलों बरेली, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, बुलंदशहर और अलीगढ़ में न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

जानें अन्य राज्यों का हाल 

देश के अन्य राज्यों की बात करें तो, दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में मौसम विभाग के अनुसार बारिश की संभावना है। लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिण तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। तो वहीं पूर्वोत्तर भारत तथा बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में और तेलंगाना में हल्की बारिश की संभावना है।

 

 

Related Articles

Back to top button