विराट और अनुष्का के घर जल्द ही आने वाला है नन्हा मेहमान, अनुष्का ने शेयर की तस्वीर

अगर आप मैदान में विराट के चौके और छक्कों पर खुश होते हैं। अगर आप विराट के सबसे बड़े फैन है तो आपके लिए एक और खुशखबरी है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जल्द ही पिता बनने वाले हैं। जी हां, अनुष्का शर्मा ने ये जानकारी पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फ़ैंस को दी है। उन्होंने बेबी बम्प के साथ एक फोटो भी शेयर की है। इस फोटो में विराट कोहली भी हैं।

वहीँ विराट ने भी अपने ट्विटर पर यह जानकारी दी है। विराट फिलहाल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम के साथ यूएई में हैं। उनका 6 दिन का क्वारंटाइन पीरिएड आज गुरुवार को खत्म हो रहा है। बता दें की विराट और अनुष्का शर्मा की शादी 11 दिसंबर 2017 को इटली में हुई थी। विराट ने ट्वीट में कहा है कि जनवरी 2021 में हम दो से तीन हो जाएंगे। ट्वीट में विराट ने लव और नमस्ते वाली इमोजी भी लगाई है और अनुष्का के साथ विराट तस्वीर में बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

पिछले साल दिसंबर में सेकंड वेडिंग एनिवर्सरी पर दोनों ने अपनी शादी के वक्त की फोटो शेयर कर मन की बात लिखी है। 2020 को जैसा बीत वैसा बीता है लेकिन 2021 में विराट के घर में खुशियां आने वाली है जो विराट और अनुष्का को एक नई दिशा देंगी।

Related Articles

Back to top button