विनोद खन्ना की राह पर उनके तीसरे बेटे साक्षी खन्ना, उठाया यह कदम

बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी थी | विनोद खन्ना का करियर जब सातवें आसमान पर था तब अचानक उन्होंने एक्टिंग से संन्यास ले लिया था और वो अध्यात्म की ओर चले गए थे |

विनोद खन्ना ओशो से प्रभावित होने लगे थे | वो रजनीश आश्रम में संन्यासी बन गए थे | खबर है कि अब उनके बेटे 28 साल के साक्षी खन्ना भी इस राह पर निकल चुके हैं | साक्षी खन्ना ने अपना प्रोडक्शन हाउस भी खोला था | साक्षी के बारे में कुछ वर्ष पहले ऐसी खबरें आई थीं कि ”संजय लीला भंसाली उन्हें लॉन्च करने वाले हैं |”

फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में साक्षी संजय लीला भंसाली के असिस्टेंट डायरेक्टर थे और उसके बाद से ही चर्चा होने लगी कि, ‘भंसाली उन्हें लॉन्च करने वाले हैं लेकिन लंबा वक्त बीत जाने के बाद भी कोई प्रोजेक्ट सामने नहीं आया |’ इसी के साथ साक्षी पूनम पांडे के साथ अफेयर के लिए भी सुर्ख़ियों में रह चुके हैं |

अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना के बारे में सभी जानते हैं, लेकिन कोई उनके तीसरे बेटे साक्षी खन्ना के बारे में नहीं जानता | बता दें कि विनोद खन्ना ने साल 1990 में कविता खन्ना से दूसरी शादी की थी, जिनसे उन्हें बेटा साक्षी और एक बेटी श्रद्धा हैं |

Related Articles

Back to top button