U.P : मुख्यमंत्री योगी ने राज्यपाल आनंदीबेन को दी जन्मदिन की बधाई….

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य नेताओं ने शनिवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने बधाई देने के लिए सभी का आभार जताया है।
 
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि गुजरात की प्रथम महिला मुख्यमंत्री एवं शुचिता, कर्मठता व संवेदनशीलता की प्रतिमूर्ति, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को उनके जन्मदिन की हृदयतल से शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।
विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
 
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि सरल व सहज व्यक्तित्व की धनी, गुजरात राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री का गौरव प्राप्त करने वाली, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।
 
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जी आपको जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।
 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल, गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री, आनन्दी बेन पटेल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे आपको लंबी आयु प्रदान करें, आप निरोगी हों और चिरकाल तक राष्ट्रहित और लोककल्याण के लिए कार्य करती रहें। 

 

Related Articles

Back to top button