भिवंडी में दोमंजिला इमारत गिरी, एक व्यक्ति की मौत
भिवंडी में दोमंजिला इमारत गिरी, एक व्यक्ति की मौत
![](https://www.newsnasha.com/wp-content/uploads/2023/01/A9F3955E-422E-41E9-BF4C-1D25737F681A.jpeg)
भिवंडी में दोमंजिला इमारत गिरी, एक व्यक्ति की मौत
मुंबई, 27 जनवरी (हि. स.)। मुंबई से सटे भिवंडी शहर में शुक्रवार सुबह मूलचंद इलाके में दो मंजिला पुरानी इमारत अचानक गिर गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई है। मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस और फायर ब्रिगेड का राहत और बचाव अभियान जारी है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान माजिद अंसारी ( 25) के रूप में की गई है। शव को अस्पताल भेज दिया गया।