सिंघु बॉर्डर से निकलकर SGT नगर पहुंची किसानों की ट्रैक्टर रैली

केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसानों का आंदोलन आज 62वें दिन में प्रवेश कर गया है।

किसान बिना कानूनों को रद्द कराए पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। अपने विरोध को विस्तार देते हुए किसान आज गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर परेड करने जा रहे हैं।

सिंघू सीमा से ट्रैक्टर रैली देल्ही संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर पहुंची। यह रैली डीटीयू-शाहबाद-एसबी डेयरी-दरवाला- बवाना टी-पॉइंट- कंझावला चौक-खरखौदा टोल प्लाजा की ओर बढ़ेगी।

देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्रैक्टरों की झांकी निकलेगी। इसे ‘किसान गणतंत्र परेड’ नाम दिया गया है।

किसानों का यह परेड गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह संपन्न होने के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा चिन्हित मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात के बीच निकलेगा और इसकी मुकम्मल तैयारी हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button