मुंबई में कंटेनमेंट जॉन बढ़कर हुए 2646, मुंबई में 12864 कोरोनावायरस संक्रमित मामले, सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

पूरे भारत में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। भारत में 60000 से भी ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमित मामले दर्ज किए जा चुके हैं। लॉक डाउन 3 में कोरोना वायरस के मामले हर दिन तेजी से बढ़े है। जिसमें कुछ लोगों का मानना है कि रियायत मिलने की वजह से कोरोनावायरस फैला है तो वही सरकार का कहना है कि अब कोरोनावायरस टेस्ट तेजी से किए जा रहे है। हालांकि देश में कोरोनावायरस संक्रमित मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। केंद्र सरकार और राज्य सरकारें इस घातक वायरस को रोकने के लिए हर मुमकिन प्रयास भी कर रही हैं। हालांकि पूरे भारत में सबसे ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमित मामले महाराष्ट्र में मौजूद है। महाराष्ट्र के मुंबई में तो कोरोनावायरस तबाही मचा रहा है। यहां हर दिन कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

बृहन्‍मुंबई नगर निगम के अनुसार मुंबई, महाराष्ट्र में COVID19 कंटेनमेंट जोन की संख्‍या बढ़कर 2646 हो गई है। वहीं महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मुंबई में अब तक COVID19 के 12864 मामले सामने आए हैं और 489 मौतें हुई हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पूरे भारत में जांच 60000 कोरोनावायरस संक्रमित मामले हैं तो वहीं 12864 तो सिर्फ मुंबई में ही मौजूद है। पूरे महाराष्ट्र में अभी कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं। वहीं महाराष्ट्र का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट मुंबई ही बना हुआ है।

वहीं मुंबई के धारावी में कोरोना वायरस तेजी से फैला है। एशिया का सबसे बड़ा झुग्गी बस्ती क्षेत्र धारावी में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं। हालांकि महाराष्ट्र सरकार की पूरी नजर धारावी पर बनी हुई है। यहां हर आने जाने वाले लोगों को सैनिटाइज किया जा रहा है। लोगों को बार-बार यह जानकारी दी जा रही है कि एक दूसरे से मिलने से बचें। हालांकि यह क्षेत्र ऐसा है जहां लोग बहुत पास पास रहते हैं। यहां कोरोना वायरस का फैलना बड़ी मुसीबत है। महाराष्ट्र सरकार को सबसे पहले इस बड़ी मुसीबत का हल निकालना होगा।

Related Articles

Back to top button