बिहार में Covid-19 से कुल 251 लोग संक्रमित, कोरोना को रोकने के लिए सरकार ने उठाए सख्त कदम

भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन कोरोना वायरस से लगभग हजार लोग संक्रमित हो रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देश में कोरोनावायरस की स्थिति पर कंट्रोल पाने की पूरी कोशिश की जा रही है। अपने भारत को सफलता भी मिली है। वहीं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के कुल मामले 24942 हैं। यह आंकड़ा हर दिन बढ़ता जा रहा है। वहीं अब तक 779 लोग इस घातक वायरस के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में इस समय कुल एक्टिव मामलों की संख्‍या 18953 है और कोरोना वायरस के 5210 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। वहीं बिहार यह आंकड़ा अब 251 पहुंच चुका है।

बिहार के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) संजय कुमार के अनुसार
बिहार में COVID19 के लिए 9 और व्यक्तियों को पॉजिटिव पाया गया है। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 251 हो गई है। हम उनके संक्रमण का पता लगा रहे हैं।

बता दें कि बिहार में कोरोनावायरस को रोकने के लिए सरकार ने हर मुमकिन प्रयास किए हैं। शुरुआत में जब बिहार में प्रवासी दिल्ली उत्तर प्रदेश से पहुंचने लगे तो सरकार ने सभी को क्वॉरेंटाइन भी कर लिया था। सभी का टेस्ट करने के बाद ही राज्य में आने की अनुमति दी गई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी लोगों से अपील कर कहा कि लॉक डाउन को बिल्कुल ना तोड़े। बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत अच्छी ना होने के कारण सरकार ने यहां ज्यादा सतर्कता बरती है। हालांकि अब भी सरकार कोरोनावायरस से निपटने के लिए प्रयास लगातार कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button