गुजरात, हिमाचल, रामपुर और मैनपुरी मे वोटों की गिनती शुरू, जानिए लेटेस्ट अपडेट!

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान हुआ। आज नतीजे का दिन है। सुबह 8 बजे से राज्य भर के

मैनपुरी की सभी विधानसभा से डिंपल यादव आगे, जारी है वोटों की गिनती

 

 

मैनपुरी उपचुनाव में मुलायम सिंह यादव की बड़ी बहू और सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल मैदान में हैं. वहीं, बीजेपी की तरफ से रघुराज सिंह शाक्य चुनाव लड़ रहे हैं.

 

 

 

रामपुर में समाजवादी पार्टी ने बीजेपी को पीछे छोड़ा, वोटों की गिनती जारी

 

 

रामपुर सदर सीट पर आजम खान की करीबी आसिम राजा सपा के प्रत्याशी हैं जबकि इस सीट से बीजेपी ने पूर्व विधायक शिव बहादुर सक्सेना के बेटे आकाश सक्सेना को टिकट दिया है.

 

 

 

गुजरात, हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू

 

 

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान हुआ। आज नतीजे का दिन है। सुबह 8 बजे से राज्य भर के 37 केंद्रों पर मतगणना शुरू हो गई। गुजरात में 182 विधानसभा सीटें हैं। राज्य में लगभग 27 वर्षों से भाजपा का शासन रहा है। भाजपा को उम्मीद है कि उसे 7वां कार्यकाल भी मिलेगा। कांग्रेस को भी वापसी की उम्मीद है। हालांकि, 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव पिछले कई चुनावों से अलग था, क्योंकि भाजपा और कांग्रेस के अलावा अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी मैदान में थी।

Related Articles

Back to top button