आज जनता की सेवा के लिए संकल्प का दिन है, जनता का आभार व्यक्त करते हैं : हेमंत सोरेन

झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनना तय है | इसी के साथ नेता हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री बनना भी तय माना जा रहा है | वहीँ इस पर सोरेन ने कहा कि जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया है, आज जनता की सेवा के लिए संकल्प का दिन है, जनता का आभार व्यक्त करते हैं |

हेमंत सोरेन ने आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और जेएमएम कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया | उन्होंने कहा, ”जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन के नेता रणनीति बनाने के लिए जल्द ही बैठक करेंगे |’ उन्होंने, ”इस राज्य के लिए नया अध्याय शुरू होगा | चाहे किसी भी वर्ग समुदाय से हो, किसान, मजदूर, महिला हर एक के लिए काम किया जाएगा |’

Related Articles

Back to top button