मंगलसूत्र चुराने की कोशिश नाकाम, चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद।

उत्तर प्रदेश :गोरखपुर जनपद के गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो चौकी के समीप शनिवार की रात घर के बरामदे में सो रही अधेड़महिला के गले से मंगलसूत्र चुराने का प्रयास करते अज्ञात चोरों का करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। पीडिता ने थाने में तहरीर के साथ वीडियो क्लिप दी है। पुलिस फूटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।मिली जानकारी के अनुसार जंगल डुमरी नंबर 2 के संझाईं निवासी अलबेला का मकान चौकी से दो-तीन सौ  मीटर की दूरी पर स्थित है। उनकी पत्नी फूला देबी अपने घर के बरामदे में मच्छरदानी लगा कर चरपाई पर सों रहीं थी। रात के दूसरे पहर दो बजे दो अज्ञात चोर मच्छरदानी उठा कर पीडिता के गले से मंगलसूत्र चुराने का प्रयास करने लगे।

तभी महिला की नीद खुल गई, तो शोर मचाना मचाने लगी। दोनो चोर अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निलने। जिनकी करतूत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

करीब तीन माह पहले भी पीडिता के घर से सीचाई करने वाला इलेक्ट्रिक मोटर चोर चुरा लिए थे।

Related Articles

Back to top button
World Photography Day 2023 National Book Lovers Day सूर्य कुमार यादव दिल्ली विश्वविद्यालय के शीर्ष 3 कॉलेज