केंद्रीय मंत्री के घर में युवक की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप।

लखनऊ: उत्तरप्रदेश में लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के आवास पर उनके बेटे के दोस्त विनय श्रीवास्तव की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है  डीसीपी राहुल राज और एडीसीपी चिरंजीवी नाथ सिन्हा सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है. हालांकि, जिस पिस्टल से गोली मारी गई है वो विकास की बताई जा रही है।

सांसद के पुत्र के आवास पर हुए गोलीकांड में सांसद कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के दोस्त की उन्हीं के घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम विनय श्रीवास्तव है जो कि कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर का दोस्त था।हत्या की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, सुबह 4:15 बजे विनय श्रीवास्तव को गोली मारी गई।

मंत्री के बेटे की पिस्टल से चली गोली
दुबग्गा के बेगरिया में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का नया मकान है। यहां पर भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव (24) बीजेपी सांसद के बेटे विकास किशोर के साथ रहता था।

शुक्रवार तड़के चार बजे विकास किशोर की पिस्टल से फायर हो गया। गोली विनय के सिर में जा लगी। विनय का शव बेड के पास जमीन पर पड़ा मिला है। मौके पर अजय रावत, अंकित वर्मा, शमीम बाबा और बंटी समेत दो अन्य लोग मौजूद थे। परिजनों ने अजय, अंकित और शमीम पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।मंत्री ने दी पुलिस को जानकारी मंत्री कौशल किशोर ने घटना की जानकारी पुलिस कमिश्नर को दी।

उसके बाद डीसीपी वेस्ट राहुल राज, एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसीपी चौक सुनील सिंह समेत अन्य अफसर फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। डीसीपी ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button