चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 23 दिसंबर को गुरुवार है। गुरुवार के दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 23 दिसंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि- कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। अति उत्‍साही होने से बचें। परिवार में आपसी सहयोग मिलेगा।

वृष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन में नकारात्मकता से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता से चिंतित रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

मिथुन राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। मन परेशान हो सकता है। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। किसी पैतृक सम्‍पत्‍ति का लाभ हो सकता है। शिक्षा में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी, परन्तु माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। यात्रा के योग हैं।

कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। वाणी में सौम्‍यता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर म‍िलेंगे।

सिंह राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। खर्च बढ़ेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। लंबे समय से जारी व‍िवाद से राहत म‍िलेगी।

कन्या राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी, लेकि‍न आत्मव‍िश्वास में कमी आ सकती है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। मन में प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाना हो सकता है। पिता को शारीरिक कष्ट हो सकता है।

तुला राशि- बातचीत में सन्तुलित रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां हो सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य को लेक‍र परेशानी बढ़ सकती है। म‍ित्रों से भेंट होगी।

वृश्चिक राशि- मन में उतार-चढ़ाव हो सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। उच्‍चाध‍िकार‍ियों का सहयोग एवं सान‍िध्‍य प्राप्‍त होगा।

धनु राशि- संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। किसी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मानसिक शांति रहेगी। क्रोध में कमी आ सकती है। नौकरी में किसी विशेष प्रयोजन से विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

मकर राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि- नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। कला एवं संगीत के प्रति रुचि बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्‍की के अवसर मिलेंगे। खर्च बढ़ेंगे। माता-पिता का साथ भी मिल सकता है। आय में सुधार होगा।

मीन राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए काम बनेंगे। व्‍यर्थ के वाद-व‍िवादों से बचने का प्रयास करें। भाइयों से सहयोग से कारोबार में तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

Related Articles

Back to top button