अखिलेश-जयंत की रैली में भीड़ हुई बेकाबू, महिलाओं के साथ हुई अभद्रता

सपा-रालोद में गठबंधन, एक ही मंच से विपक्ष पर किया वार

लखनऊ।  इन दिनों यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है। इस विधानसभा चुनाव में जीतने के लिए सभी पार्टियां खूब पसीना बहा रही हैं। ऐसे में सभी पार्टियां रोजाना कई सारी रैलियां कर रही हैं। वहीं इन रैलियों में शामिल होने वाले बड़े नेता कुछ देर बाद वहां से चले जाते हैं, लेकिन आम लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं।

इसी तरह की कुछ परेशानी सपा रालोद की गठबंधन रैली के दौरान हुई। मेरठ में मंगलवार को हुई इस महारैली में अखिलेश-जयंत ने जनसभा को संबोधित किया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगो का एक हुजूम शामिल हुआ। हालांकि कुछ देर दोनों हेलिकॉप्टर से उड़ गए। लेकिन रैली खत्म होने के बाद महिलाओं को अराजक तत्वों का सामना करना पड़ा।

भीड़ में चले लात-घूसे

अखिलेश-जयंत की रैली के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें महिलाएं आपबीती बता रही हैं। महिलाओं का कहना है कि उनके साथ भीड़ में छेड़खानी हुई है। लोग उनके फोन तक छीनकर भागने की कोशिश कर रहे थे। वहीं एक लड़की ने बताया कि अराजक तत्व छेड़ते हुए लात मार कर गए। इसके साथ ही धक्का मुक्की भी हुई। एक ने किसी ने ऐसे धक्का मारा कि वह गिर गई। महिलाओं के अनुसार जो अराजक तत्व रैली में पहुंच थे, वो दरिंदे थे।

बेकाबू हो गई भीड़, पत्रकार हुए परेशान

गौरतलब है कि अखिलेश-जयंत को एक साथ देखते ही भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इस कदर बेकाबू हुई कि मीडिया के लोग भी परेशान हो गए। इससे कई पत्रकारों को गंभीर चोटें आई हैं। कई के कैमरे और मोबाइल टूट गए। कई पत्रकार सीधा रैलीस्थल से अस्पताल तक पहुंचे। पत्रकारों ने बताया कि भीड़ इस कदर बेकाबू हो रही थी कि जाने क्या हो जाएगा। एक कैमरामैन ने बताया कि एकदम कार्यकर्ता जुनूनी हो गई। भगदड़ जैसी मच गई और कई पत्रकार घायल हो गए। मीडिया ने बताया न सिर्फ मंच टूटा बल्कि डी के आगे की बैरिकैंडिंग तोड़कर कार्यकर्ता दाखिल हो गए।

ये भी पढ़ें:

गोरखपुर: PM मोदी का अखिलेश पर हमला,  कहा- लाल टोपी UP के लिए रेड अलर्ट

Related Articles

Back to top button