सुशांत सिंह राजपूत का आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया दम घुटने से हुई मौत

बॉलीवुड ने एक बेहतरीन कलाकार खों दिया। सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के एक उमदा कलाकारों में से एक थे। उनकी खुदकुशी कि खबर सुन कर हर कोई सन्न रह गया है। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की दम घुटने से मौत हुई है। शुरुआती जांच में किसी तरह के जहर देने की बात सामने नहीं आई है।

मुंबई के कूपर अस्पताल ने सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम का एडवांस सर्टिफिकेट दे दिया है।  जिसके मुताबिक, मौत की वजह लटकने की वजह से दम का घुटना बताया गया है. बता दें कि सुशांत ने फांसी लगाई थी। शुरुआती जांच रिपोर्ट में किसी तरह के जहर देने की बात सामने नहीं आई है। अब रिपोर्ट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। वही आज सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पटना से आज सुशांत सिंह राजपूत के घर वाले मुंबई पहुंचेंगे। मुंबई में ही सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार होगा।

पुलिस की ओर से सुशांत की मौत के बारे में जो शुरुआती जानकारी मिली, उसके मुताबिक वो डिप्रेशन का शिकार थे। और पिछले 6 महीने से उनका इलाज चल रहा था, वह लगातार डॉक्टर के संपर्क में थे। उनके करीबी रिश्तेदारों ने ये बात भी कही है कि इसी साल उनकी शादी होने वाली थी, वह नवंबर में शादी करने वाले थे।

बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर रविवार दोपहर को सामने आई थी। उनके घर में काम करने वाले नौकर ने मुंबई पुलिस को फोन कर जानकारी दी थी। रविवार सुबह दस बजे जूस पीने के बाद सुशांत अपने कमरे में गए और फांसी लगा ली। कुछ घंटे बाद नौकर और कमरे में मौजूद अन्य लोगों ने दरवाजा खोलना चाहा, लेकिन नहीं खुला। मशक्कत करने के बाद जब दरवाजा खुला तो हर कोई हैरान रह गया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस के मुताबिक सुशांत ने आत्महत्या की है लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Related Articles

Back to top button