दूसरे राज्य में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए केंद्र सरकार ने स्पेशल ट्रेनों को दी मंजूरी

देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। अब तक पूरे भारत में 35000 से भी ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमित मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इस घातक वायरस को रोकने के लिए सरकार ने पूरे देश में लॉक डाउन किया हुआ है। हालांकि इस लॉक डाउन में देश के श्रमिक, छात्र और पर्यटकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। हालांकि अब गृह मंत्रालय ने दूसरे राज्य में फंसे हुए लोगों को अपने-अपने राज्यों में पहुंचाने की अनुमति दे दी है। यह अनुमति राज्य सरकार को दी गई है। यानी राज्य सरकार है इंतजाम करके इन सभी लोगों को अपने-अपने राज्यों में पहुंचाएं। वही अब खबर है की लव टोन में फंसे लोगों को ट्रेनों के जरिए उनके गृह राज्य तक पहुंचाने की अनुमति सरकार ने दे दी है।

गृह मंत्रालय ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर फंसे प्रवासी मजदूरों और छात्रों के साथ ही तीर्थ यात्रियों पर्यटक हो और उनके व्यक्तियों के आवागमन को भी मंजूरी दे दी गई। लॉक डाउन में फंसे ऐसे लोगों के लिए रेल मंत्रालय के जरिए विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। वहीं राज्यों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए रेल मंत्रालय के जरिए एक नोडल अधिकारी भी चुना जाएगा।

वही आपको बता दें कि झारखंड के लिए पहली ट्रेन रवाना भी हो चुकी है। राज्य सरकार की मांग पर रेल मंत्रालय ने पहली स्पेशल ट्रेन चला दी है जो शुक्रवार की सुबह तेलंगाना के लिगंपल्ली में फंसे मजदूरों को लेकर झारखंड के लिए रवाना हुई है।

Related Articles

Back to top button