छह साल में 13 गुणा बढ़ी सौर ऊर्जा क्षमता : कोविंद

नई दिल्ली,  राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने पर्यावरण सुरक्षा को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक बताया है और कहा है कि छह वर्ष में देश की सौर ऊर्जा क्षमता 13 गुणा बढ़ी है।


कोविंद ने बजट सत्र के पहले दिन शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुये कहा,“विकास के साथ ही पर्यावरण सुरक्षा भी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।

ये भी पढ़े – कृषि कानून सही, भ्रम दूर करेगी सरकार: कोविंद

इसी संकल्प को लेकर भारत सकल घरेलू उत्पाद के उत्सर्जन अनुपात को वर्ष 2005 की तुलना में 2030 तक 33 से 35 प्रतिशत तक कम करने के लक्ष्य पर काम कर रहा है।”
उन्होंने कहा कि पेरिस समझौते को लागू करने में भारत दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है।

राष्ट्रपति ने कहा कि हाल ही में कच्छ के रेगिस्तान में दुनिया का सबसे बड़ा हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा पार्क बनाने का काम शुरू हुआ है। पिछले छह वर्षों में देश की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में ढाई गुना वृद्धि हुई है, जबकि सौर उर्जा क्षमता 13 गुना बढ़ी है। आज देश में कुल ऊर्जा उत्पादन क्षमता का लगभग एक चौथाई हिस्सा नवीकरणीय स्रोतों पर आधारित है।

Related Articles

Back to top button