नन्हें से बेटे को चम्मच से दूध पिलाते नज़र आए सिद्धू मूसेवाला के पिता, देखिए वीडियो

गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बच्चे के साथ तस्वीर इंस्टा के सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हुए खुशखबरी दी कि शुभदीप को चाहने वाले लाखों-करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। वाहेगुरु के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और सभी शुभचिंतकों का शुक्रगुजार हूं। सिद्धू मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था।

सिद्धू मूसेवाला की मृत्यु के 2 साल बाद उनके परिवार में यह खुशखबरी आई है। कुछ समय पहले जब खबर आई थी कि मूसेवाला की मां आईवीएफ के ज़रिए गर्भवती है तो बलकौर सिंह की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। लेकिन कहा जाता है कि सिद्धू मूसेवाला के चाचा ने मूसेवाला की मां चरण कौर की प्रेग्नेंसी की खबर मीडिया में बताई थी लेकिन पिता की तरफ से किसी तरह का रियेक्शन न आने की वजह से खबर को खास तव्ज्जो नहीं दी गई थी।

उन्होंने इंस्टा पर एक रील भी शेयर की है, जिसमें वह बच्चे को दूध पिलाते और केक काटते नज़र आ रहे है। देखिए वीडियो –

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @jindal.heart.ivf

सिद्धू मूसेवाला की हत्या

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के गाने युवाओं में बहुत लोकप्रिय थे। वह अपने गाने खुद ही लिखते थे और गाते थे। उनकी हत्या के बाद तो कई गाने रिकॉर्ड हिट रहे थे। सिद्धू मूसेवाला ने गायकी के साथ-साथ साल 2022 में कांग्रेस के टिकट पर पंजाब के मनसा से विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वह ये चुनाव हार गए थे।

फिर 29 मई 2022 में मनसा जिले में जाते समय उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई और गोल्डी बराड़ को मुख्य अभियुक्त बनाया गया।

सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। जब मौत की खबर माता-पिता को पता चली तो उनके घर में शोक की लहर दौड़ गई थी। मां चरण कौर और पिता बलकौर सिंह का बुरा हाल था।

अब 2 साल बाद आईवीएफ के ज़रिए उनके घर में फिर से खुशी का माहौल है। तस्वीर में पिता के चेहरे पर खुशी देखते ही बनती है।

Related Articles

Back to top button