सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स गिरफ्तार

बांद्रा में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना आज कल सुर्खियों में है, घटना के बाद से बी टाउन में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है, इसी बीच घटनाक्रम में एक नया मोड़ आया है। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने गुजरात के भुज से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) हैं। उन्होंने बताया, “दोनों आरोपी शूटर बिहार के पश्चिमी चंपारण के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ पहले से ही चोरी, चेन स्नैचिंग जैसे मामले दर्ज हैं।”

इससे पहले, मुंबई पुलिस ने रविवार (14 अप्रैल) को अभिनेता के आवास के बाहर गोलीबारी करने वाले दो संदिग्धों की तस्वीरें और सीसीटीवी फुटेज जारी की थी। मुंबई की बांद्रा पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सलमान खान के सिक्योरिटी गार्ड के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है। अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग का मामला मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है। जांच में मुंबई क्राइम ब्रांच की 10 से ज्यादा टीमें शामिल थीं।

Related Articles

Back to top button