पश्चिमी यूपी में भाजपा को झटका, पूर्व विधायक विनोद हरित रालोद में शामिल

सिवालखास के पूर्व विधायक विनोद कुमार हरित ने बुधवार को भाजपा को झटका दे दिया। 2007 से 2012 तक बसपा से विधायक रहे विनोद हरित ने बुधवार को रालोद की सदस्यता ग्रहण कर ली। वह बहुजन समाज पार्टी में आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद, मेरठ और सहारनपुर के मंडल कोऑर्डिनेटर के साथ बागपत और मेरठ के जिलाध्यक्ष भी रहे चुके हैं। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे

पूर्व विधायक विनोद कुमार हरित ने कहा कि भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के कारण पार्टी छोड़ी है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के समक्ष नई दिल्ली में पूर्व विधायक विनोद कुमार हरित ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर रालोद अनुसूचित जाति जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कन्नौजिया और रालोद नेता अभिषेक चौधरी गुर्जर उपस्थित रहे। 2007 में प्रदेश में बसपा सरकार के समय विनोद हरित का जिले के विधायकों में बड़ा नाम था।

2017 के विधानसभा चुनाव से पहले बसपा से विनोद हरित को निष्कासित कर दिया था। उसके बाद एमएलसी रह चुके लोकेश प्रजापति के साथ वह भाजपा में शामिल हुए थे। लोकेश प्रजापति राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष हैं। वहीं विनोद हरित को पार्टी में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं मिली थी।

Related Articles

Back to top button