प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव पर फिर कसा तंज, कहा सम्मान नहीं देता भतीजा !

फ़िरोज़ाबाद : एक शादी समाहरोह में पहुँचे प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने मीडिया से बातचीत में तीन मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने आज़म खान के जेल जाने पर कहा की आज़म खान अच्छे नेता हैं। साथ ही जब उनसे सपा और प्रसपा के होने की बात की तो उन्होंने कहा की वे सपा से बातचीत करते हैं और मुलायम सिंह के जन्मदिन पर भी बातचीत की थी लेकिन उन्हें सम्मान नहीं मिला। साथ ही उन्होंने दिल्ली हिंसा पर भी अपनी बात रखी। शिवपाल यादव ने दिल्ली हिंसा पर कहा कि इस हिंसा की दोषी सरकार है।

शिवपाल यादव के सवालों पर जवाब :

1. आजम खान पुराने नेता है सरकार उनको जेल पहुँचा रही है वो अच्छे नेता है

2. शिवपाल ने जेल में आजम से मिलने जाने पर कहा जब वो जाएंगे तब पता चल जाएगा

3. सपा और प्रसपा को एक करने पर शिवपाल ने कहा अखिलेश और सपा से चुनाव से पहले भी बात की थी। वही मुलायम सिंह के जन्मदिन पर भी बात की थी पर उनका सम्मान नही हुआ।

4. दिल्ली दंगे में सरकार की गलती है न कि किसी और कि वो ही दोषी है। वही आप पार्टी के नेता पर लगे आरोप पर कहा कि जो दोषी है उन्हें सजा मिले पर सरकार दोषी है। जिसने दंगे करवाए उस पर कोई कार्यवाही नही हो रही है

Related Articles

Back to top button