शाह ने गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ की बैठक

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सोमवार को हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण मामलो की समीक्षा की।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से वापसी के बाद शाह आज अपने कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में केंद्रशासित राज्य जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में केंद्रीय मंत्रियों के दौरे और वहां चल रही केंद्रीय परियोजनाओं की समीक्षा की। सूत्रों के मुताबिक शाह ने कृषि विधेयक संसद से पारित होने के बाद उपजे राजनीतिक माहौल पर भी चर्चा की।

Related Articles

Back to top button