उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने की सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ ये बड़ी अपील

5 नवम्बर को जन जागरूकता के लिये बनायी जा रही मानव श्रृखला में सहभागी बनने का सभी से किया है अनुरोध। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ 50 KM लंबी मानव श्रृंखला में प्रतिभाग किया। स्कूली बच्चों, व्यापारियों, प्रबुद्धजनों सहित लोगों ने बढ चढ कर इसमें हिस्सा लिया और देहरादून शहर, प्रदेश व देश को सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथीन से मुक्त करने का संकल्प लिया।

बता दें एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि 50 कि.मी. लम्बी इस मानव श्रृंखला में लगभग एक लाख लोग सम्मिलित होंगे। इसमें स्कूली छात्र, कर्मचारी, व्यापारी, सभी सामाजिक एवं नागरिक संगठनों द्वारा भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। यह श्रृंखला मियांवाला से मसूरी डायवर्जन, घंटाघर, जीएमएस रोड, सहारनपुर रोड होते हुए फिर घंटाघर तक बनायी जायेगी। आज की इस रैली में ये सभी सम्मिलित भी हुए और प्लास्टिक बैन पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा हम जिस सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कर रहे हैं इससे अनेक बीमारियां पैदा हो रही हैं। यह मानव मात्र के लिए ही नहीं अपितु पशुओं एवं समुद्री जीवों के लिये भी यह हानिकारक है। उन्होंने कहा कि इसके दुष्प्रभाव से जंगली जानवर भी पीड़ित होने लगे हैं। हाथी के पेट में भी प्लास्टिक पहुंचना हमारे लिए चिन्ता का विषय है। उन्होंने कहा कि पालीथीन से बरसात में नालियां जाम हो जाती हैं, जिससे जल भराव की स्थिति पैदा होने के साथ ही तमाम अन्य समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने समाज के व्यापक हित में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करने का संकल्प लेने की सभी से अपेक्षा की है।

Related Articles

Back to top button