जानिए क्या है समाजवादी पार्टी के पदयात्रा की पूरी प्लांनिंग, सरकार को इन मुद्दों पर घेरने की हुई है तैयारी!

सपा के मुख्य सचेतक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार फेल रही है। प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं

यूपी में विधान सभा सत्र के पहले दिन सभी सदस्यों ने पूर्व विधायक अरविंद गिरी के निधन पर शोक व्यक्त किया। सपा ने सत्र का बहिष्कार किया और पदयात्रा रोके जाने से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी विधायक व कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और छद्म विधानसभा का आयोजन कर शोक व्यक्त किया। कुछ देर बाद सपा का धरना समाप्त हो गया।

सपा ने बढ़ती महंगाई, किसानों की समस्याओं और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य सरकार के विरोध में इस पदयात्रा का आयोजन किया था। पदयात्रा को लेकर विक्रमादित्य मार्ग को छावनी बना दिया गया। वीवीआईपी चौराहा से लेकर सपा कार्यालय तक बैरिकेडिंग कर भारी संख्या में फोर्स लगा दी गई। इस रास्ते पर आम लोगों का आवागमन बंद कर दिया गया।

 

19 सितंबर से शुरू हुआ समाजवादी पार्टी की पदयात्रा 23 सितंबर तक चलेगी, इस पदयात्रा की अध्यक्षता अखिलेश यादव करेंगे और साथ ही साथ रैली में पार्टी के सारे विधायक मौजूद रहेंगे.

इसमें महाना ने सभी दलों से सदन को सुचारु रुप से चलाने में मदद का अनुरोध किया, लेकिन विपक्ष ने महंगाई व कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार घेरने का एलान किया है।

 

मुख्य विपक्षी सपा के मुख्य सचेतक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार फेल रही है। प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। खास तौर पर महिलाओं पर अपराध का ग्राफ ज्यादा बढ़ा है। विपक्षी दलों के नेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। महंगाई से जनता को दो जून की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को सदन में इन मुद्दों के आधार पर घेरा जाएगा। कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’, बसपा के उमाशंकर सिंह, रालोद के राजपाल बालियान, सुभासपा के बेदीराम ने भी महंगाई और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरने का एलान किया है। बैठक में अपना दल एस से राम निवास वर्मा, निषाद पार्टी से अनिल कुमार त्रिपाठी और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) से विनोद सरोज भी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button