लॉकडाउन 4 में देश के कई राज्यों में खुले सैलून, दिल्ली उत्तर प्रदेश में अब भी रहेंगे बंद

लॉकडाउन 4 में कई राज्यों में कई तरह की रियायतें मिली हैं। देश में इस समय कोरोनावायरस तबाही मचा रहा है। हर दिन कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं और इसी की वजह से देश में 1 लाख से भी ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमित मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं भारत कोरोनावायरस संक्रमित मामलों में टॉप 10 के बेहद करीब है। ऐसे इस घातक वायरस को रोकने के लिए भारत सरकार ने चौथी बार लॉक डाउन किया है। इस लॉक डाउन में राज्य सरकारों को कई बड़े निर्णय लेने की अनुमति दी गई है। ऐसे में कई राज्यों में अब सैलून भी खुलने लगे हैं। सैलून खोलते समय सोशल डिस्टेंस का खासा ख्याल रखा जाएगा। हालांकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र जैसे राज्यों में यह सैलून अब भी बंद रहेंगे।

देश में सलून को लेकर कोरोनावायरस फैलना ज्यादा गंभीर बात कहा जा रहा था। इसलिए पहले लॉक डाउन में सैलून पूरी तरह से बंद कर दिए गए थे। जिसके बाद लोग अपने ही घरों में खुद ही अपने हेयरकट लेने लगे थे। ऐसे में मांग भी उठ रही थी कि सैलून को खोला जाए। हालांकि यह सरकार के लिए काफी मुश्किल था। बावजूद इसके लॉक डाउन 4 में देश के कई राज्यों में यह सलून खोल दिए गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि देश के कौन से ऐसे राज्य हैं जहां पर अब सैलून खोले गए हैं।

पंजाब में खुलेंगे सैलून

केंद्र सरकार ने लॉक डाउन 4 में राज्य सरकारों को कई बड़े अधिकार दिए हैं। जिसमें राज्य सरकार भी कई बड़े फैसले ले सकते हैं। वहीं पंजाब सरकार ने नॉन कंटेनमेंट जोन में बस सर्विस शुरू की है। इसी के साथ कैब, ऑटोरिक्शा और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को शर्तों के साथ चलने की इजाजत भी दी है। वही पंजाब सरकार ने ज्वेलरी की दुकानें और सलून खोलने की इजाजत भी दे दी है। इसी के साथ कुछ शर्तों के साथ ग्रामीण और शहरी इलाकों में भी दुकानें खोली जा सकेगी।

राजस्थान में भी खुलेंगीं बार्बर शॉप

लॉक डाउन 4 में राजस्थान सरकार ने भी कई बड़े एलान किए है। राजस्थान में भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट को खोलने की इजाजत दे दी गई है। किसी के साथ बार्बर शॉप, ब्यूटी पार्लर को कंटेनमेंट जॉन छोड़कर पूरे राज्य में खोलने की इजाजत दे दी गई। जो कि राजस्थान सरकार का एक बहुत बड़ा फैसला है। हालांकि सरकार के सख्त निर्देश है कि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा नहीं तो बड़ी कार्रवाई भी हो सकती है। वहीं ग्रीन और ऑरेंज जोन में टैक्सी-कैब को दो पैसेंजर के साथ चलने की इजाजत

केरल में भी खुलेंगे सैलून

लॉक डाउन 4 में केरल सरकार ने भी बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने ऑनलाइन सिस्टम के तैयार होने के बाद शराब की दुकानों को खोल दिया है। बार मालिकों को पुराना स्टॉक, बेचने की इजाजत क्लब अपने मेंबर्स को पार्सल के तौर पर फूड और शराब बेच सकते हैं। यानी यह सब होम डिलीवरी किया जाएगा। केरल सरकार ने बार्बर शॉप और ब्यूटी पार्लर को बिना एसी चलाए खोलने की इजाजत दी है। इसी के साथ बार्बर शॉप और ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाले कर्मचारियों को और इनकी सुविधाएं लेने वाले लोगों को मास्क पहनना जरूरी होगा। साथ ही कर्मचारियों को ग्लव्स पहनना भी अनिवार्य है।

गुजरात में भी खुलेंगे सलून

गुजरात सरकार ने लॉक डाउन 4 में जो रियायत दी हैं उनमें सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक नॉन कंटेनमेंट जोन में दुकानें और ऑफिस खुले रहेंगे। नॉन कंटेनमेंट जोन में बार्बर शॉप और सलून खोलने की इजाजत भी दे दी गई है। हालांकि यहां पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का खासा ख्याल रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button