रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी कोमा में, चाय में कुछ मिलाए जाने की आशंका !

रूस के नंबर दो नेता एलेक्सी नवेलनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज सुबह नवेलनी मॉस्को से टॉम्स्क लौट रहे थे। उड़ान के दौरान वो बीमार पड़ गए। विमान ने ओम्स्क में आपातकालीन लैंडिंग की गई। आशंका जताई जा रही है कि उनकी चाय में कुछ मिलाया गया था। फ़िलहाल एलेक्सी नवेलनी की स्थिति गंभीर बनी है।

एंटी करप्शन फ़ाउंडेशन के आंदोलन के तहत सुर्ख़ियों में आए नवेलनी को राष्ट्रपति पुतिन के कड़े आलोचक के रूप में देखा जाता हैं। संवैधानिक सुधारों पर हुई वोटिंग का विरोध करते हुए उसे संविधान का उल्लंघन बताया था। नवेलनी को रूश में भ्रष्टाचार को उजागर करने के कारण सुर्ख़ियाँ मिलीं थी। उन्होंने पुतिन के यूनाइटेड रूस को “बदमाशों और चोरों की पार्टी” कहा था।

नवेलनी को पहली बार 2011 में गिरफ़्तार कर 15 दिनों के लिए जेल भेजा गया था। नवेलनी ने पुतिन की यूनाइटेड रसिया पार्टी पर संसदीय चुनाव में वोटों में धांधली का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। उसके बाद वे कई बार जेल जा चुके है।

2018 में पुतिन के ख़िलाफ़ नवेलनी राष्ट्रपति चुनाव में खड़े होना चाहते थे पर धोखाधड़ी के आरोपों के कारण उन पर रोक लगा दी गई। मेदवेदेव के बाद नवेलनी को राष्ट्रपति पुतिन के लिए ख़तरा माना जा रहा था। ऐसे में पुतिन पर सवाल उठने लाज़मी है। पुतिन की लोकप्रियता और रूस की सत्ता पर कंट्रोल के कारण ये कह पाना मुश्किल है कि नवेलनी का मुद्दा क्या रंग दिखलाता है।

Related Articles

Back to top button