अयोध्या : आज राम जन्मभूमि परिसर में होगा भगवान शिव का रुद्राभिषेक, महंत कमल नयन दास करेंगे रुद्राभिषेक

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से पहले भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। राम जन्मभूमि परिसर में स्थित कुबेर टीले पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास आज रुद्राभिषेक करेंगे। इस दौरान राम मंदिर में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए शिव की आराधना की जाएगी।

बता दें कि महंत कमलनयन दास ने कहा था कि भगवान राम ने लंका पर विजय प्राप्त से पहले भगवान रामेश्वर की स्थापना कर अभिषेक किया था। इसलिए मंदिर निर्माण से पहले भगवान शशांक शेखर का पूजन किया जाएगा। यही कारण है कि राम जन्मभूमि परिसर में के कुबेर किले पर आज भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाए। हालांकि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जल्द तो नहीं हो रहा है लेकिन शिलान्यास समारोह की तारीख तय हो सकती है। माना जा रहा है कि देश में कोरोना संक्रमण के हालातों को ध्यान में रखते हुए इस पखवाड़े में श्री राम लला के नवल मंदिर निर्माण के शिलान्यास के आसार तो नहीं है। लेकिन देवशयन एकादशी के मुहूर्त पर शिलान्यास समारोह हो सकता है।

Related Articles

Back to top button