RSS ने मीडिया को कहा दुकान, कोरोना काल में लोगों को दी गई मदद के आंकड़े भी किए जारी

देश में कोरोनावायरस तेजी से फैलता जा रहा है। वहीं इस घातक वायरस को रोकने के लिए भारत सरकार हर मुमकिन प्रयास कर रही है। इन्हीं प्रयासों में से एक लॉकडाउन है। हालांकि इस लॉकडाउन से बहुत से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। प्रवासी मजदूर इस लॉकडाउन में भूखे रहे हैं। इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इस लॉकडाउन में बहुत से लोगों तक मदद पहुंचाई है, खाना पहुंचाया है। इस वीडियो में बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। हालांकि इस वीडियो के अंत में मीडिया को दुकान कह दिया गया है।

मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने पोस्ट की वीडियो

https://www.facebook.com/252628131552686/posts/1612471252235027/

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विशेषता बताई जा रही है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए डॉ हर्षवर्धन ने लिखा है कि ” राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हमेशा समाज व राष्ट्र के प्रति निश्चल एवं निस्वार्थ सेवा का संस्कार देता है। यही संस्कार संकट काल में जब सेवा कार्य के रूप में परिणत होकर समाज के सामने प्रत्यक्ष होता है तो आम जनमानस पर दुराग्रही लोगों द्वारा बुने गए भ्रम ध्वस्त हो जाते हैं।,” इस वीडियो में बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर बहुत भ्रम फैलाया जा रहा है।

आरएसएस का काम !

यह वीडियो एक एनिमेटेड वीडियो है। इस वीडियो में बताया जा रहा है कि “हमारा (RSS) काम है। हर परिस्थिति में समाज की सेवा और राष्ट्र का कल्याण। यह गाली देने वाले भी कोई पराए नहीं है। यह भी अपने ही है। संघ सबके लिए है। इनके लिए भी और आपके लिए भी।”

संघ ने कोरोना काल में अब तक क्या क्या किया ?

इसके बाद इस वीडियो में बताया गया है कि संघ ने कोरोना से बचाव के लिए क्या-क्या किया है। इस वीडियो में बताया जा रहा है कि

  • 20 मई 2020 तक संघ के 4 लाख 79 हजार 949 स्वयंसेवकों ने 85,701 स्थानों पर कुल 1 करोड़ 10 लाख 55 हजार 450 परिवारों को राशन की पेटी वितरित की है
  • अभी तक 7 करोड़ 11 लाख 46 हजार 500 से ज्यादा भोजन के पैकेट बांटे हैं
  • 27 लाख 98 हजार 91 से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को खाना इत्यादि उपलब्ध कराया है
  • 39 हजार 851 से ज्यादा स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया है।
    62 लाख 81 हजार 117 मास्क का डिस्ट्रीब्यूशन हुआ है।

मीडिया पर साधा निशाना

इस सब के बाद इस वीडियो में मीडिया पर भी निशाना साधा गया है। वीडियो में कहां जा रहा है कि इस सब के बाद मीडिया, पत्रकार, नेता आदि ये सब लोग आपको यह नहीं बताएंगे। अगर वो संघ के अच्छे कार्यों का प्रचार करने लगे तो उनकी दुकान कैसे चलेगी।

बता दें कि पूरे देश में कोरोनावायरस तेजी से फैलता जा रहा है। हर दिन देश का मजदूर पिस रहा है। सरकार लगातार दावे कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मीडिया पर दुकान चलाने जैसी बात कहना कितना उचित है?

Related Articles

Back to top button