पंचकूला: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का रोड शो

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पंचकूला में रोड शो किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष नायब सैनी और पार्टी के प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव उनके साथ रहे। जेपी नड्डा 3 दिन में दूसरी बार हरियाणा आए हैं। इससे पहले उन्होंने गुरुवार को ही पंचकूला में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और दूसरे नेताओं से मुलाकात की थी।

जेपी नड्डा ने मनोहर लाल की तारीफ करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। हरियाणा को गरीबी से मुक्त किया है तो वह सिर्फ मनोहर लाल जी ने किया है। परिवार पहचान पत्र ( PPP) से लोगों को लाभ हुआ। सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं रही। अब सरकार आपके घर पहुंचेगी और काम करेगी।

नड्डा ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि लोकसभा चुनाव में हरियाणा में से भाजपा किसी भी पार्टी से संगठन नहीं करेगी उन्होंने कहा है कि हरियाणा की सभी की सभी 10 लोकसभा सीटों में भाजपा के प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे।

पंचकूला में नोएडा के रोड शो के बाद हरियाणा बीजेपी की कोर कमेटी की मीटिंग भी होगी। नड्डा आज चंडीगढ़ भाजपा के नेताओं से भी मिलेंगे।

नड्डा के रोड शो को हरियाणा के तीन बड़ी वजह से जोड़कर देखा जा रहा है। इनमें हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों को दोबारा जितना, राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बना और हिमाचल की चुनावी हर का असर यहां ना देखना पड़े।

Related Articles

Back to top button