बॉलीवुड ने खोया एक महान दिग्गज सितारा, ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में हुआ निधन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का बीती रात निधन हो गया है। बता दे कि उन्हें कल रात ही अस्पताल में एडमिट किया गया था। जिसके बाद खबर है कि उनकी मौत हो गई है। सबसे पहले इसकी जानकारी बॉलीवुड के सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने दी।

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट से लिखा है कि वो गया। ऋषि कपूर गए। अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं। जिसके बाद रणबीर कपूर ने भी ऋषि कपूर के निधन की खबर को कन्फर्म दिया है। बता दें कि रणबीर कपूर ने इससे पहले बताया था कि ऋषि कपूर को सांस लेने में दिक्कत हो रही है जिसके चलते उन्हें एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं अब बड़ी खबर है कि बॉलीवुड ने एक महान दिग्गज सितारा खो दिया है।

Related Articles

Back to top button