दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को दी गई आखिरी विदाई, नीतू सिंह ने कहा मुस्कान के साथ विदा करें आंसू के नहीं

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई में मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। दोपहर 3.45 बजे उनका पार्थिव शरीर श्मशान घाट लाया गया था। जिसके बाद श्मशान घाट में विद्युत शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। श्मशान घाट में शव लाने के बाद करीब आधे घंटे के अंदर ही ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।

https://www.instagram.com/p/B_mLxi4gT2B/?igshid=130iu78ua87oc

वहीं इससे पहले ऋषि कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने एक इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस स्टेटमेंट में कहा गया है- हमारे करीबी ऋषि कपूर का आज सुबह 8.45 पर निधन हो गया। वो पिछले दो सालों से leukemia से ग्रेसित थे। अस्पताल में डॉक्टर ने अंतिम क्षण तक उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की थी। ऋषि पिछले दो सालों से खुद को मजूबत रख रहे थे। वो जिंदादिली से जीने की कोशिश कर रहे थे। परिवार, दोस्त,और फिल्म हमेशा उनके फोकस में रहीं। उन से जो भी मिलता था, वो ये देख हैरान रह जाता था कि इस बीमारी के बीच भी वे खुश थे और अपनी बीमारी को कभी अपने पर हावी नहीं होने देते थे।

वो इस बात से खासा खुश थे कि उन्हें अपने फैंस से इतना प्यार मिल रहा था। आप सभी जानते होंगे कि ऋषि की यही इच्छा रही है कि उन्हें हर कोई एक मुस्कान के साथ विदा करे बजाय आंसुओं के। कपूर परिवार ने यह भी कहा है कि लॉक डाउन का पूरा सम्मान किया जाए।

Related Articles

Back to top button