रविकांत चड्ढा को प्रोफेशनल फोरम के लिए रालोद का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

लखनऊ:देश में जैसे-जैसे लोकसभा के चुनाव नजदीक आ रहे हैं ऐसी स्थिति में सभी पार्टियों ने अपनी कमर अभी कस ली है।

फिर चाहे राष्ट्रीय पार्टी भाजपा और कांग्रेस हो या क्षेत्रीय पार्टियां हो। सभी चुनाव जीतने के लिए पूरा दमखम लगा रहे है। साथ ही पार्टी फेरबदल भी कर रही है।राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सीनियर एडवोकेट रविकांत चड्ढा को पार्टी के प्रोफेशनल मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने बताया कि हमें उम्मीद है रविकांत चड्ढा को पार्टी में मिली जिम्मेदारी का उनके अनुभव और विशेषज्ञता से संगठन के विस्तार को मज़बूती मिलेगी।

इसके साथ ही परंपरागत राजनीति से हटकर वह नये अनुभवी विशेषज्ञों को संगठन से जोड़ेंगे व राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के हाथों को और मजबूती मिलेगी।बता दें कि रविकांत चड्ढा वरिष्ठ वकील हैं सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस करते हैं।

इसके अलावा चौधरी चरण सिंह (भारत के पूर्व प्रधानमंत्री) द्वारा स्थापित किसान ट्रस्ट के ट्रस्टी भी है। वह एशिया पैसिफिक ज्यूरिस्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी हैं।

साथ ही एशिया प्रशांत के के पूर्व मेंबर भी रहे हैं। वो दिल्ली उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य भी रह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button