पकड़े गए झारखंड की राजधानी के सभी बलात्कारी

झारखंड की राजधानी रांची में एक लॉ छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले 12 आरोपियों को पकड़ लिया गया है। गत मंगलवार पीड़िता को एक बस स्टॉप से अगवा किया गया था। जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्रा कांके स्थित एक बस स्टॉप पर अपने दोस्त के साथ बैठी हुई थी। इस दौरान छह युवकों ने हथियार के बल पर छात्रा को अगवा कर पास के संग्रामपुर गांव ले जाकर गैंगरेप किया।

मामला रांची के कांके थाना इलाके का है। पीड़िता के मुताबिक वो अपने एक दोस्त के साथ बस स्टॉप पर बैठकर बात कर रही थी। इस दौरान एक ऑल्टो कार में सवार छह युवक वहां आये और छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगे। सभी आरोपी युवक नशे में थे और उनके पास हथियार भी थे। छात्रा के दोस्त ने उसके साथ हो रही छेड़खानी का विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वे छात्रा को जबरन कार में बिठाकर पास के गांव में एक ईंट-भट्ठे के पास ले गए और वहां उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। गैंगरेप से पीड़ित छात्रा बेहोश हो गई थी।

खुद दुष्कर्म कर दोस्तों को भी बुलाया था

खुद गैंगरेप करने के बाद आरोपियों ने फोन कर अपने छह अन्य साथियों को भी वहां बुलाया लिया। जिसके बाद उन्होंने भी पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। सदमे और दर्द से भरी पीड़ित छात्रा इतनी यातना के बाद फिर बेहोश हो गई। इस दौरान सभी 12 आरोपी वहीं बैठे रहे। पीड़िता के होश में आने के बाद आरोपियों ने उसे वापिस उसी बस स्टॉप ले जाकर छोड़ दिया, जहां से उसका अपहरण किया गया था। इसके बाद ये सभी आरोपी फरार हो गए। होश सँभालने के बाद पीड़ित छात्रा किसी तरह अपने दोस्त की मदद से कांके थाना पहुंची और उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

सक्रियता से पकडे गए सभी दरिंदे

प्राथमिक शिकायत मिलते ही कांके थाना प्रभारी विनय सिंह ने आनन-फानन में अपने वरीय पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। मामले की संगीनता को देखते हुए रांची के सीनियर एसपी ने आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने पीड़िता के बताए हुलिए के आधार पर छानबीन शुरू कर दी। सक्रियता के साथ कार्यवाही करते हुए रांची पुलिस ने सभी 12 आरोपियों को शिकायत के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button