राहुल गांधी तुम शादी कर लो सठिया गए हो …केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बिगड़े बोल।

उत्तर प्रदेश: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने एक विवादित बयान दिया है। टेनी ने राहुल गांधी और लालू यादव को लेकर जा बयान दिया है, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है।

अजय मिश्रा टेनी ने एक कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस के होने वाले बड़े कार्यकर्ता सम्मेलनों में राजनीतिक बातें नहीं होती हैं, वहां राहुल गांधी की शादी की बात होती है।केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने राहुल गांधी के अविवाहित होने का मजाक उड़ाया। संबोधित करते हुए, मिश्रा ने कहा, “क्या 53 साल की उम्र में शादी होती है? अजय मिश्रा टेनी अगर कोई 53 साल की उम्र में शादी करता है तो इलाके में लोग कैसे प्रतिक्रिया करते हैं। मिश्रा ने इंडिया ब्लॉक के नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि वे भ्रष्टाचार में शामिल हैं और मुकदमों का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने लालू प्रसाद यादव पर भी हमला बोला।शनिवार को केंद्रीय मंत्री लखीमपुर ब्लाक के लगुचा गांव में इंटरलॉकिंग का उद्घाटन करने गए थे। इस दौरान गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सबसे पहले जातीय जनगणना के सवाल पर कहा कि पहले यह लोग (विपक्ष) धर्म के नाम पर हमको बांटते थे और अब जाति के नाम पर अलग करना चाहते हैं।

मंत्री ने बिना नाम लिए राहुल गांधी के मटन बनाने पर चुटकी ली। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने अपना जनेऊ दिखाते हुए कहा कि राहुल गांधी खुद को ब्राह्मण कहते हैं और कोट के ऊपर जानेऊ पहनते हैं।

Related Articles

Back to top button